Advertisement
प्रेम-प्रसंग के चलते डिप्रेशन की शिकार एक लड़की ने बुधवार को आत्महत्या की कोशिश की। चेन्नई की रहने वाली लड़की स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में अंतिम वर्ष की छात्रा है। आत्महत्या के इरादे से शाहपुरा स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ गई जिसे सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दे कर नीचे उतारा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने बताया की एक प्रोजेक्ट के सिलसिल में भोपाल आई थी , लड़की चेन्नई की रहने वाली है। एम्स के निर्माण पर रिसर्च करने के लिए लड़की 10 नवंबर को दोस्त शिवशंकरी के साथ भोपाल आई थी।दोनों लड़कियां यहां पधारो सा के गेस्ट हाउस में रुकी थीं। बुधवार सुबह उसकी अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इससे दु:खी होकर वह आत्महत्या के इरादे शाहपुरा स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ गई थी। बुधवार सुबह रेणुका गेस्ट हाउस से बाहर निकल गई। स्टाफ ने रोका, लेकिन वह नहीं रुकी। स्टाफ की जानकारी पर गेस्ट हाउस संचालक विजय सोनी ने पुलिस को सूचना दी। लावण्य फिटनेस सेंटर की बाउंड्रीवॉल पर वह नजर आई।
लड़की को बिल्डिंग पर चढ़ते हुए कुछ लोगों ने देखा था। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शाहपुरा पुलिस ने काफी देर तक लड़की को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार खुद को खत्म करने की बात कहती रही।
पुलिस की बहुत समझाइश के बाद लड़की नीचे उतरने को राजी हुई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई, जहां पूछताछ में उसने अपने नाम और घर के बारे में जानकारी दी। लड़की ने बताया कि, वह चेन्नई की रहने वाली है और आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही है। एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में भोपाल आई थी। यहां बुधवार को मेरी प्रेमी से लड़ाई हो गई। उसने मेरे साथ गलत किया है, वह मुझे डायरेक्ट चीट नहीं कर सकता। इतना कह कर युवती वापस आत्महत्या करने की बात कहने लगी। डिप्रेशन के चलते लड़की की हालत बिगड़ते देख शाहपुरा पुलिस ने तत्काल उसे हबीबगंज स्थित नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वह किसी बात को लेकर बहुत डिप्रेशन में है।अस्पताल में भी वह बार-बार अपने प्रेमी को याद कर खुद को मारने की बातें कह रही है। अस्पताल में उसके साथ उसकी एक सहेली भी मौजूद है, जिसकी मदद से पुलिस ने युवती के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है।
पुलिस का कहना है कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते डिप्रेशन का शिकार हो चुकी है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इस मामले में फिलहाल कोई कायमी नहीं हुई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |