Advertisement
आष्टा ब्लॉक की धरोहर देवबड़ला में पुरातत्व विभाग की टीम खुदाई कर रही है। रविवार को यहां खुदाई के दौरान भगवान महादेव की प्रतिमा निकली है। इस हफ्ते में अभी तक 3 प्रतिमाएं निकल चुकी हैं। इसमें एक बराह की भी है।मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देव बड़ला बिलपान में खुदाई का काम जारी है। इसमें अनेक प्रतिमाएं और कलाकृतियां निकल चुकी हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह भगत जी व विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पुरातत्व विभाग 2016 से खुदाई कर रहा है। अब तक 50 से भी ज्यादा देवी-देवताओं की प्रतिमा प्राप्त हुई हैं। सभी प्रतिमाएं सैकड़ों साल पुरानी हैं। ये परमार कालीन हैं। हर एक प्रतिमा अपने आप में अद्भुत है।रविवार को खुदाई के दौरान भगवान महादेव की प्रतिमा प्राप्त हुई है। पुरातत्व विभाग के अधिकारी जीपी सिंह चौहान के अनुसार प्रतिमा में सीने से ऊपर का भाग है। यह प्रतिमा मंदिर के शिखर पर लगाई जाती है। अभी तक की खुदाई में चौथे नंबर पर सबसे बड़ा मंदिर बाबा भोलेनाथ का निकला था, उसी मंदिर के शिखर की यह प्रतिमा है। ऐसी और भी प्रतिमाएं मिलने का अनुमान है। शिव मंदिर में चारों दिशाओं में ही ऐसी प्रतिमाएं लगाई जाती हैं, आगे खुदाई का काम अभी जारी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |