Advertisement
ई-कॉमर्स बिजनेस में 15-20 फीसदी मुनाफे का लालच देकर एक जालसाज ने युवक से 2.10 लाख रुपए ठग लिए। जालसाज ने क्यू नेट कंपनी के नाम से प्रोडक्ट के प्रमोशन और ब्रांडिंग का झांसा दिया था। जब मुनाफे के नाम पर एक पैसा नहीं मिला तो युवक ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने उसे मना कर दिया। शिकायती आवेदन की जांच के बाद कोलार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।कोलार पुलिस के मुताबिक सनखेड़ी कोलार निवासी 43 वर्षीय परमाल सिंह कंसाना निजी काम करते हैं। उनके पड़ोस में आरोपी सौरभ सिंह परिहार रहता है। सौरभ और उसकी पत्नी ने परमाल को बताया कि वह ई-कॉमर्स का बिजनेस करते हैं, जिसमें ऑनलाइन प्रोडक्ट के प्रमोशन और ब्रांडिंग का काम किया जाता है।एवज में उन्हें हफ्तेभर में 15-20 फीसदी मुनाफा मिल जाता है। परमाल, दंपति के झांसे में आ गए। सौरभ ने प्रशिक्षण, लायसेंस और पेपर वर्क के नाम पर परमाल से 2.10 लाख रुपए मांगे। 7 जुलाई 2022 को परमाल ने सौरभ के बताए खाते में यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद सौरभ मुनाफे के नाम पर उन्हें टरकाता रहा, चार महीने बाद भी एक पैसा नहीं मिला। परमाल ने इसकी पुलिस में की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह परिहार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |