Advertisement
आज के समय में किसी पर भी विश्वास करना हानिकारक है,क्यूंकि कोई भी व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। ऐसा ही मामला सामने आया अशोका गार्डन से जहां अशोका गार्डन इलाके में 7वीं की छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने रेप किया। आरोपी उससे सोने की चेन भी ठग ले गया। पीड़िता की मां ने जब चेन के बारे में बेटी से बात की तो उसने आपबीती सुनाई। इस पर मां उसे अशोका गार्डन थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, राहुल नगर हिनौतिया निवासी 14 साल की किशोरी 7वीं की छात्रा है। वह मां के साथ किराए के मकान में रहती है। पिता अलग रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में मूलत: ललितपुर निवासी उमर अली रहता है। पड़ोस में होने की वजह से दोनों एक दूसरे को जानते-पहचानते हैं। उमर घर भी आता-जाता है।13 फरवरी को वह चार्जर लेने के बहाने किशोरी के कमरे में पहुंचा। अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं किशोरी को बहला-फुसलाकर उसकी मां की सोने की चेन भी वह ठग लिया। इसके बाद कमरा खाली कर दूसरे जगह चला गया। शुक्रवार को मां ने बेटी से चेन के बारे में पूछा। इस पर उसने आपबीती बताई। मां बेटी को लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह वेल्डिंग करता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |