Advertisement
भोपाल के कोहेफिजा इलाके में शादी का दबाव बनाकर लाखों की अड़ीबाजी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला व परिचित ने नाबालिग पर शादी का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने 10 लाख की मांग रखी और नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। जिसकी शिकायत फरियादी ने कोतवाली में की है। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।एसआई प्रदीप के मुताबिक फतेहगढ़ के रहने वाले फरियादी सुदेश बंसल व्यापारी हैं। सुदेश का बेटा प्राइवेट स्कूल में नौवीं में पढ़ता था। उसकी दोस्ती क्सालमेट लड़की से हो गई। कुछ दिन बाद लड़की की मां काजल नौसा व एक परिचित सिकंदर शादी का दबाव बनाने लगे। लड़के के पिता ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी 10 लाख की मांग करने लगे। नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। फरियादी ने पुलिस को 10 लाख की मांग करने का ऑडियो भी दिया है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।नाबालिग के पिता ने बताया कि उनका 17 साल का लड़का प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। उसी स्कूल में एक लड़की पढ़ती थी, जिसे दो साल पहले स्कूल से निकाल दिया गया था। लंबे समय से लड़के के पीछे पड़ी थी। लड़का हमेशा मना करता था। इस दौरान लड़की के परिवार को बुलाकर समझाया गया, क्योंकि लड़का भी नाबालिग है और दूसरे धर्म का है। इसके 4-5 दिन बाद फिर एडवोकेट हाशिम अली, नादरा कॉम्प्लेक्स का फोन आया। बोले- परिवार से समझौता कर लो।इस पर हमने कहा- बात हो गई है। अब क्या समझौता करना है, लेकिन फिर भी हम जाकर बातचीत करने लगे। पहले तो लड़की के परिवार ने गोलमोल बात की। इसके बाद हमसे 10 लाख की मांग रख दी। जब हमने मना किया, तो बोलने लगे- हम आपके बेटे के फंसा देंगे अन्यथा 10 लाख रुपए दे दो। 22 फरवरी को इनके खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इनकी पूरी गैंग है। हमारे पास मुंबई से भी लड़की से बात करने के लिए फोन आता था।लड़की बालिग है, बावजूद उसे नाबालिग बताया जा रहा है। हमारे बेटे का लड़की से संबंध नहीं है। लड़के की 12 वीं की परीक्षा है। पुलिस उसे परेशान कर रही है। हमारा बेटे पढ़ने में होनहार है, ये लोग उसका करियर खत्म करना चाहते हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |