Advertisement
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कमलनाथ पर तीखा वार किया है। गृहमंत्री ने कहा मैने कमलनाथ और उनके बेटे का कसमें खाने का वीडियो देखा है। कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बन कर पार्टी के साथ लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर दिया है।पहले मुख्यमंत्री शिवराज और अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चारों तरफ से घेर रहें है। जहां शिवराज दिनों दिन कमल नाथ से सवाल कर रहे हैं तो वही नरोत्तम मिश्रा भी अपने तीखे बयानों से प्रहार कर रहे हैं। अब गृह मंत्री ने कमलनाथ पर वार करते हुये कहा की मैंने देखा है कमलनाथ का कांग्रेसी नेताओं के साथ कसमें खाने का वीडियो कमलनाथ ने ऐसी ही झूठी कसमें और झूठें वादों से सभी को ठगा है। कमलनाथ ने लोकतंत्र का कबाड़ा किया है। गृहमंत्री ने कहा कांग्रेस के लिए कमलनाथ ऐसे हैं जैसे ना खाता ना बही , कमलनाथ जो कहे वही सही। कमलनाथ ने बुधवार को छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार 18 साल का हिसाब नहीं दे पा रही है और मुझसे 15 महीने का हिसाब मांगते हैं। किस बेशर्मी से यह जवाब मांग सकते हैं। साढ़े 11 महीने का हिसाब जनता के पास है। मैं तो जगह-जगह जाता हूं। जनता से सवाल करता हूं कि किसका कर्जा माफ हुआ है, तो जनता इसका जवाब देती है। मुझे जवाब देने की क्या आवश्यकता है। एक करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं, लेकिन शिवराज सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है। सब घोषणाबाजी है। कमलनाथ ने कहा कि जो रिक्त पद हैं, वह आप कर्ज लेकर भर दीजिए। कमलनाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी, तो हम इनके खर्चों पर श्वेत पत्र लाएंगे। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। ये लोग सोच रहे हैं कि यह मैनेजमेंट कर चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। मतदाता जागरूक हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |