Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को बंसल अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे। इस दौरान कमलनाथ कुछ देर अस्पताल में रूके और गिरीश गौतम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कमलनाथ ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर बताया विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी से भेंट की। ईश्वर कृपा से उनका स्वास्थ्य बेहतर है। ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना है। डॉक्टरों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष की हालत स्थिर है और वे पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। इसके पहले बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की मंगलवार की दोपहर अचानक से तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से भोपाल के बंसल अस्पताल लाया गया। उन्हें ब्लड प्रेशर डाउन होने की शिकायत थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |