Advertisement
मन्दसौर विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान नगरी नगर परिषद में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार आज दोपहर में विकास यात्रा नगरी पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया से पूछा कि उन्होंने नगरी कितना विकास किया है इस पर विधायक यह कहते हुए निकल गए कि कुछ विकास नहीं किया इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।विकास यात्रा में साथ मे चल रही दलौदा पुलिस ने हंगामा कर रहे दो नगरी मदन अटोलिया जिला सचिव और सुरेश टेलर कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष नगरी सहित पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस ने पांचों व्यक्तियों से बॉन्ड भरवाकर सभी को छोड़ दिया।उधर मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अगर सही में विकास किया है तो उन्हें जनता के सवालों का जवाब भी देना चहिए। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में विकास के बारे में आमजन पूछे तो उन्हें पुलिस से पिटवाया जाता है उन पर प्रकरण थोप दिए जाते है ।मामले में विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि मेरे विधानसभा में जो विकास हुआ है वो कांग्रेस को हजम नही हो रहा है। विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस के सिने पर सांप लोट रहे है । इसलिए कांग्रेस दो तीन कार्यकर्ताओं को भेजकर विरोध करवा रही है। इससे उन्हें कोई फर्क नही पड़ता।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |