Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ और विश्व हेरिटेज शहर सांची पूर्व सोलर सिटी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन मई को अंतरराष्ट्रीय सौर के मौके पर मध्यप्रदेश का एक शहर हमारा सांची सोलर सिटी बनेगा। यह भी पर्यावरण को बचाने की दृष्टि से हमारी एक बड़ी उपलब्धि होगी।
मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के वर्ल्ड हेरिटेज शहर सांची को पूर्ण सोलर सिटी बनाया जा रहा है। जिस गति से वहां काम हो रहा है, उसके हिसाब से आगामी तीन मई तक ये काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन मई को अंतरराष्ट्रीय सौर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन मध्यप्रदेश का एक शहर सोलर सिटी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सांची ये उपलब्धि पाने वाला देश का पहला शहर होगा। ये पर्यावरण को बचाने की दिशा में अहम काम होगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |