Video

Advertisement


नाबालिग ने किया छः साल की मासूम का रेप बेरहमी से पीटने पर फटा लीवर
नाबालिग ने किया छः साल की मासूम का रेप बेरहमी से पीटने पर फटा लीवर

मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़के ने छः साल की मासूम के साथ बलात्कार किया। और उसके बाद उसे इतनी बेरहमी से पीटा की बच्ची का लीवर फट गया। इतना ही नही नाबालिग आरोपी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या भी कर दी। जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र का है। 10 फरवरी को मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा हाे रही थी। 6 साल की मासूम मां के साथ दोपहर 3 बजे कथा सुनने पहुंची थी। भागवत सुनने के दौरान मासूम मां से अलग हो गई। भागवत कथा खत्म होने के बाद जब मां ने बेटी की तलाश की तो वह नहीं मिली। मां ने सोचा बेटी घर पर पहुंच गई होगी। जब वह घर पहुंची तो वहां भी बेटी नहीं मिली। घबराई मां ने बेटी के लापता होने की सूचना तत्काल अपने पति को दी। परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मासूम काे तलाशना शुरू किया। कहीं पता नहीं चलने पर शुक्रवार रात 11 बजे करैरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। शिकायत के बाद भी पुलिस के साथ परिजन रातभर मासूम को तलाशते रहे। 11 फरवरी की सुबह शासकीय स्कूल के पीछे सरसों के खेत में मासूम का शव एक ग्रामीण ने देखा। बताया जा रहा है कि उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। खेत में जिस स्थान पर घिनौनी हरकत की गई थी। वहां पर खून भी पड़ा था।

 

 

वहीं जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने बताया कि 10 फरवरी की दोपहर वह झूले पर खड़ा था। इसी दौरान वह लड़की झूले पर आई थी। थोड़ी देर पहले ही मैंने झूले की सफाई की थी। झूले वाले ने मुझे 20 रुपए दिए थे। उसी रुपए में से 10 रुपए मैंने उस लड़की को बिस्किट खरीद कर लाने को दे दिए थे। बिस्किट खाने के बाद फिर मैंने 10 रुपए बिस्किट लाने को दिए। इस बार में लड़की के पीछे चला गया, जहां मैं उसे बहाने से सरसों के खेत में ले गया। यहां उसके साथ गलत काम किया। नाबालिग ने यह भी बताया कि नाबालिग ने बताया कि कुछ महीने पहले गांव में सरसों के खेत में मैंने एक महिला और पुरुष को संबंध बनाते हुए देख लिया था। तभी से उसके मन में ऐसा काम करने की इच्छा उठने लगी थी। बीच-बीच में जब भी उसे किसी का मोबाइल मिलता। वह उसमें पोर्न वीडियो देख लिया करता था। वह अपनी हम उम्र लड़की की तलाश में था। इसी कारण वह हर दिन भागवत कथा में पहुंचता था। इसी दौरान उस लड़की पर नजर पड़ी। वह झूला झूलने आया करती थी। तीन डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मासूम के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई। इससे उसका लिवर फट गया था। इसके बाद आरोपी ने मासूम से रेप किया।

 

Kolar News 14 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.