Advertisement
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर एक बार फिर टिप्पणी की है। गृहमंत्री ने कहा की कमलनाथ जी को उनके छोटे भाई ने इस कदर चक्रव्यूह में फसा रखा है। जिस कदर अभिमन्यु भी चक्रव्यूह में नहीं फसा था। साथ ही उन्होंने कहा की गहलोत सरकार ने पुराने बजट पेश करने पर कहा कि भले ही राजस्थान में मुख्यमंत्री चाहे गहलोत हो लेकिन पायलट कोई और है। मध्य प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दुसरे पर छींटा कसी से बाज़ नहीं आरहे है पूर्व। मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री में जुबानी जंग तो चल ही रही है। अब साथ ही मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कमलनाथ पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ जी को कांग्रेस ने इस कदर फंसा रखा है। ऐसे तो अभिमन्यु को भी चक्रव्यूह में नहीं फसाया गया था। हर कदम पर कमलनाथ जी के छोटे भाई का ग्रुप है। जो चायनीज माला लिए उनके स्वागत में तैयार रहता है। साथ ही गृह मंत्री ने राजस्थान सरकार के बजट पर बोला की अशोक गहलोत ने जैसे पिछले साल के पुराने बजट को ही नया बजट बनाकर पेश किया है। उससे लगता है कि मुख्यमंत्री चाहे गहलोत हो पायलट कोई और है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |