Advertisement
मध्यप्रदेश के सारंगपुर से एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक के ऑफिस में घुसकर उसपर जानलेवा हमला किया गया। वहीं घायल युवक ने थाना प्रभारी पर इसके आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार सारंगपुर में अखबार कि एजेंसी चलाने वाले सलमान का नगर के शाहरूख से विवाद चल रहा है। बुधवार को शाहरूख ने सलमान के भाई से मारपीट की। सलमान ने बुधवार को इसकी एफआईआर भी सारंगपुर थाने में की। पुलिस ने शाहरूख की शिकायत पर सलमान के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। गुरुवार को शाहरूख ने सलमान की हत्या करने के लिए भोपाल से युवकों को बुलाया। दोपहर में सलमान शासकीय अस्पताल के सामने अपने कार्यालय में बैठकर लोगों से चर्चा कर रहा था। तभी 4-5 लोग पहुंचे, उन्होंने तलवार और चाकुओं से सलमान को गोद दिया। घायल अवस्था में उसको शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही सलमान ने हमला करने वालों के नाम बताए। इसके साथ ही उसने थाना प्रभारी पर हत्या के प्रयास मे शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |