Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सवाल जवाब की कड़ी में एक और सवाल जुड़ गया है। अब मुख्यमंत्री चौहान ने कमलनाथ से सवाल किया है कि वे उनके सवालों के जवाब क्यों नहीं दे रहे। वहीं इस दौरान चौहान ने नाथ पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठा। मुख्यमंत्री शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व् पीसीसी चीफ कमलनाथ से सवाल करते हुए कहा कि कमलनाथ मेरे सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहे। उन्होंने किसानों के लिए नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वादा किया था। 60 साल से ऊपर के किसान ,ढाई एकड़ खेत वाले किसान और आय न होने वाले किसानों को ₹1000 देने का वादा किया था। उसे पूरा क्यों नहीं किया ?कमलनाथ बताएं आखिर इस योजना का लाभ क्यों नहीं दिया गया। चौहान ने कहा कमलनाथ और कांग्रेस जनता को गुमराह करते हैं। भ्रम फैलाते है। सीएम ने कहा कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। लेकिन कांग्रेस में चल कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान रहा है। उन्होंने कहा कमलनाथ के विरोध में एक के बाद एक नेता आगे आ रहे हैं। लेकिन कमलनाथ को यह सोचना चाहिए कि जो सामने आ रहे हैं उनके पीछे कौन है। शिवराज ने कहा नाथ सवयंभु मुख्यमंत्री हो रहे हैं। सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |