Advertisement
महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है,रीवा में चार दिन पहले हुई 58 साल की महिला की हत्या और रेप मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात को इलाके में रहने वाले एक नाबालिग ने अंजाम दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के आरोप लगाने का बदला लेने के लिए उसने महिला की जान ली।ये वारदात कैलाशपुर में 31 जनवरी की रात को हुई थी। 16 वर्षीय आरोपी ने रात को घर में घुसकर अकेली महिला पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांधकर नाक-मुंह में मोजे और पन्नियां ठूंस दीं। फिर इसके बाद कई जगह हंसिए से भी वार कर उसकी जान ले ली। आरोपी ने बताया कि उसने शव के साथ रेप भी किया था, साथ ही प्राइवेट पार्ट को डंडे से चोट भी पहुंचाई थी। इसके बाद आरोपी गहने चुराकर भाग निकला।वारदात के वक्त महिला का पति और बेटा गांव से बाहर गए हुए थे। आरोपी का कहना है कि महिला ने 2 साल पहले उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसी खुन्नस में उसने महिला को मार डाला। हनुमना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मऊगंज ASP विवेक कुमार लाल ने ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाते हुए बताया, पुलिस को 1 फरवरी की सुबह घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हनुमना पुलिस कैलाशपुरा गांव पहुंची। सुकबरिया देवी गुप्ता (58) पत्नी बृजलाल का शव उनके ही घर में निर्माणाधीन हिस्से में पड़ा मिला। हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में रुमाल, मोजा और पन्नियां थीं। जिसके बाद हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |