Advertisement
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के पिड़पा गांव है। जहां हलके राजा शाम को अपने खेत से भूसा लेने के लिए गया हुआ था। देर शाम तक जब युवक घर नहीं लौटा तो पिता खेत पर देखने गया। जहां युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी तुरंत ही परिजनों को दी गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद मौके पर गढ़ीमलहरा थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। और मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी हैं। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके सामने ही उसके पुत्र की हत्या पांच लोगो ने की है। आरोपियों ने पहले ही धमकी दी थी कि वह पुरानी रंजिश में खून का बदला खून लेगे ।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |