Advertisement
सतना में एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां कोलगवां के इंडस्ट्रियल एरिए अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया के पास बसी बसोर बस्ती में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव बस्ती में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के सिर पर पत्थर अथवा किसी अन्य भारी वस्तु से चोट पहुंचाए जाने के निशान थे। उसके शरीर पर कपड़े भी कम थे। शव अर्धनग्न हालत में था। आसपास पत्थर भी पड़े थे। मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया। शव के आसपास कोई ऐसा कागज अथवा वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी यह पता नहीं चला कि मृतक स्थानीय या कोई बाहरी। किसी ने बीती रात किसी के बीच किसी के विवाद की भी कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों का पता लगा रही है। और मामले की जांच की जा रही है।
सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव इंडस्ट्रियल एरिया के पास सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हासिल जानकारी के मुताबिक कोलगवां थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया के पास बसी बसोर बस्ती में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव बस्ती में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के सिर पर पत्थर अथवा किसी अन्य भारी वस्तु से चोट पहुंचाए जाने के निशान थे। उसके शरीर पर कपड़े भी कम थे। शव अर्धनग्न हालत में था। आसपास पत्थर भी पड़े थे। मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बसोर बस्ती में शव पड़ा देखा गया है। सीएसपी महेंद्र सिंह और टीआई कोलगवां ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को पीएम के लिए भेजा। शव के आसपास कोई ऐसा कागज अथवा वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी यह पता नहीं चला कि मृतक स्थानीय या कोई बाहरी। किसी ने बीती रात किसी के बीच किसी के विवाद की भी कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी।
बताया जाता है कि इंडस्ट्रियल एरिया से लगी इस बस्ती में तमाम ट्रक ड्राइवरों और क्लीनरों का आना-जाना लगा रहता है। यहां दिन रात शराब खोरी और उसके बाद विवाद भी होते रहते हैं। हालांकि पूछताछ में पुलिस को किसी ताजा विवाद की जानकारी नहीं मिली है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतक कोई ट्रक ड्राइवर या क्लीनर हो सकता है। शराब खोरी के दौरान अथवा लूटपाट के इरादे से उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई हो सकती है।
इस मामले में छेड़खानी की घटना को भी वजह मानने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस को संदेह है कि मृतक भले ही बाहरी हो लेकिन आरोपी कोई स्थानीय लोग ही हैं। बहरहाल अंधे हत्याकांड की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |