Advertisement
मध्यप्रदेश से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां सतना में एक युवक ने दो लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है पत्नी पर अवैध सम्बन्ध के शक के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बेला कोठार में 1 जनवरी को रामबहोर साकेत और उसके बेटे शंकरलाल साकेत की खून से सनी लाश मिली थी। हत्या के मामले में पुष्पेंद्र साकेत (32) और उसकी पत्नी राजकुमारी (30) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अधजले कपड़े भी बरामद कर लिए गए है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 1 जनवरी की रात आरोपी पुष्पेंद्र साकेत की उसकी पत्नी से खूब बहस हुई थी। यह बहस शंकरलाल से अफेयर को लेकर हुई थी। घर से निकलते वक्त उसने पत्नी से कहा था कि वह आज शंकरलाल को खत्म कर देगा। इसके बाद पुष्पेंद्र कुल्हाड़ी लेकर रात में सीधे हाईवे किनारे स्थित बाप-बेटे के खेत पर पहुंचा। यहां रामबहोर और शंकरलाल सो रहे थे। उसने अहरी में घुसकर पहले रामबहोर पर और फिर शंकरलाल पर कुल्हाड़ी से वार किया। शंकरलाल उसे पकड़ने के लिए लपका तो पुष्पेंद्र ने सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। और जब आरोपी बाप-बेटे की हत्या के बाद घर लौटा तो पत्नी से बोला कि बेटे के साथ उसके बाप का भी काम तमाम कर दिया है। जिसके बाद राजकुमारी ने भी अपने पति की मदद की और खून से सने कपड़ों को जला दिया। इसके बाद अधजले कपड़ों को पास ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। कुल्हाड़ी को उसने तालाब के पास झाड़ी में ही छिपा दिया। फिलहाल दोनों आरोपी दम्पति पुलिस की हिरासत में है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |