Advertisement
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नए साल के अवसर पर पूरे प्रदेश को कांग्रेस मय कर दिया है। कांग्रेस ने आने वाली सरकार के रूप में दावा करते हुए। पूरे प्रदेश में बैनर लगवाएं हैं। जिनमें छंटने को है अंधकार, आ रही है कमलनाथ सरकार का स्लोगन दिया गया है। और दावा किया जा रहा है कि कमलनाथ अब मध्यप्रदेश के पूर्व ही नहीं बल्कि भावी मुख्यमंत्री भी हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 2018 में जनमत हासिल किया था। और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई थी। कमलनाथ सरकार के द्वारा किये जा रहे जनहित के फ़ैसलों से घबराकर बीजेपी घबरा गई थी। इस बीच सिंधिया समर्थक विधायकों ने कांग्रेस के साथ छल किया और बीजेपी से मिलकर सरकार बना ली। कांग्रेस ने इसे सौदेबाजी की सरकार बताया। कांग्रेस का कहना है अब प्रदेश की जनता ने बीजेपी के इस दुस्साहस का बदला लेने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। और बीजेपी अपने जीवन काल की सबसे बड़ी पराजय देखने जा रही है। कांग्रेस का कहना है मध्यप्रदेश में बीजेपी 30 से कम सीटें जीतेगी वहीं कांग्रेस 200 सीट पर बेहद मजबूत स्थिति में है। वहीं कांग्रेस का अनुरोध है कि जन भावनाओं का आदर करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को 1 जनवरी 2023 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित करें। कांग्रेस ने कहा है कि कमलनाथ के नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री की जगह भावी मुख्यमंत्री संबोधन का उपयोग करें। उनका कहना है इस बार हमारा मध्यप्रदेश की जनता के साथ महागठबंधन है। जनता ज़रूर जीतेगी और बीजेपी का अहंकार ज़रूर धराशायी होगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |