Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कांग्रेस पर भड़कते हुए नज़र आए और कहा कि कांग्रेस 54 सीटें जीतने का प्रचार कर रही है। यह कांग्रेस की स्ट्रेटेजी है। असल में कांग्रेस की 54 छोड़ 24 विधानसभा सीटें 2023 में आ जायें तो बड़ी बात होगी। कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा ये मुझे ऐसा लगता है कि कांग्रेस के जो हालात बने हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। लीडरशिप समाप्त हो रही है, अप्रासंगिक हो रही है ,तो ये कौन कह रहा है कि 54 जीत जाएगी। ये कांग्रेस की स्ट्रेटेजी है और दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के नेतृत्व में जब कांग्रेस पूरी तरह से डूब रही है। तो इस डूबते जहाज में 54 कहां से आ जाएगी। ये कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से करती है कि इतने तो हम जीत रहे हैं। तो अपना ही सर्वे अपने मुंह से मियामिट्ठु बनना। ये तो कोई भी बन सकता है। लेकिन लक्ष्मण सिंह समय समय पर इनकों आइना जरुर दिखाते रहते हैं। इसमें भी मुझे लगता है कि ये जो 54 की बात कर रहे हैं ये 24 भी आ जाए ना तो बहुत होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |