Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर ईश्वर से पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि ऋषभ पंत शीघ्र ही पूर्णत: स्वस्थ होकर मैदान में उतरें और पूर्व की भांति अपने बेहतरीन खेल से देश और दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतें, यही शुभकामनाएँ हैं। हम आपको बता दें की शुक्रवार 30 दिसम्बर को क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार बुरी तरह घटनाग्रस्त हो गई थी। इस कार हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए। ऑक्सिडें में पंत को शरीर में कई जगह गंभीर चांटे आई हैं। फ़िलहाल उनका सपटल में इलाज जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |