Advertisement
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों भोजपाल उत्सव मेला लगा हुआ है। वहीं मेले से घूम कर आरहे युवक से छुरे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है युवक अपने भांजे के साथ मेले से आरहा था। दोनों बाइक से घर जा रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 11 बजे जब मामा-भांजे घर जाने के लिए निकले। अवधपुरी तिराहे पर गाड़ी खड़ी कर बाथरूम करने लगे। तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को पैर से धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने छुरा से युवक पर हमला कर दिया। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि हरिजन मोहल्ला खजूरी कलां निवासी अरुण कुमार अहिरवार (23) कार वाशिंग करता है। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने भांजे मनीष के साथ भोजपाल मेला से बाइक से खजूरी कलां जाने के लिए निकले। करीब 15 मिनट बाद अवधपुरी तिराहे पर अरुण ने मनीष से कहा कि बाथरूम करना है। दोनों अवधपुरी तिराहे से बाइक घुमाकर बाएं तरफ लगी दुकानों के पीछे मैदान में पहुंचे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दोनों बाथरूम करने लगे। इसी समय सामने से ग्राउंड की तरफ से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए। उनमें से एक ने उनकी खड़ी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। यह देख अरुण ने आवाज दी कि गाड़ी में लात मारकर क्यों भाग रहे हो? इस पर दोनों बदमाश लौटकर आए। गाड़ी के पीछे बैठे बदमाश ने छुरा निकालकर अरुण को मार दिया। उसने बचने के लिए हाथ आगे किया। उसके कलाई में छुरा लगा। खून देखकर वह घबरा गया। तभी बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपियों की तलश में जुट गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |