Advertisement
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगने वाले मामले पर दिन ब दिन नए मुद्दे सामने आरहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के लाइव ट्वीट किए जाने की बात स्वीकारने के बाद। वे भाजपा के निशाने पर हैं। वहीं इस मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा। कि इस भारत जोड़ो यात्रा के अंदर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। और कमलनाथ ने पूरी यात्रा को एक्सपोज ही कर दिया। उन्होंने कह दिया कि यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। और वो वहां पर लाइव चल रहा था जि.सके कारण वो कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर अपलोड हो गया और हमने डिलीट कर दिया। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी आपको अब इस बात का जवाब देना पड़ेगा कि यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। और आपने स्वीकार किया। तो फिर आपने हमारे कार्यकर्ताओं पर गलत एफआईआर क्यों की वीडी शर्मा ने कहा। कि आपने जो मध्यप्रदेश की धरती पर कलंकित किया है। उसका जवाब आपको जनता को देना पड़ेगा। आपको राहुल गाँधी को और भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में नेतृत्व करने वाले दिग्विजय सिंह को। प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता से माफ़ी मांगनी होगी। शर्मा ने कहा आपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश की धरती को कलंकित किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |