Advertisement
समान नागरिक कानून को लेकर अब एक बार राजनीति गरमा गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के कानून लागू करने का ऐलान करने के बाद। नेता मंत्रिओं के बयां सामने आरहे हैं। समान नागरिक कानून पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर निशाना साधा है। आरिफ मसूद ने कहा ट्राइबल का अलग कानून है। नार्थ ईस्ट में अलग कानून है। रिलीजियस के अलग-अलग कानून है। उसके चलते शिवराज किस तरह का कॉमन सिविल बनाना चाहते हैं। मसूद ने कहा मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड का नाम हाईलाइट करके महंगाई भ्रष्टाचार गलत नीतियों से मतदाता का ध्यान हटाना चाहते है। ये ध्रुवीकरण कर चुनाव जीतने का स्टैंड है। इसका मैं विरोध करता हूं। वहीं समान नागरिक संहिता पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि समान नागरिक कानून संहिता की आज जरूरत है। बढ़ती आबादी के नियंत्रण के लिए समान नागरिक कानून आवश्यक है। शर्मा ने कहा 4 बीबी 24 बच्चों वाली प्रथा बंद होनी चाहिए। हर नागरिक को एक शादी का अधिकार हो उससे एक या दो बच्चे हो। कांग्रेसियों से हम प्रार्थना करते है। हम दो हमारे दो का नारा इंदिरा गांधी ने दिया था इस। कानून से आबादी पर नियंत्रण होगा। सब नागरिकों में यह भावना पैदा होगी कि हम सब हिंदुस्तान के नागरिक हैं। और हम सबका एक कानून है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |