Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीएसटी और नोटबंदी की तुलना चीन की सेना से करने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा। राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो नहीं है। उनके इस बयान से अब यह साफ़ हो गया है। इस यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कांग्रेस का चीन से बड़ा पुराना नाता है। उनकी बड़ी पुरानी दोस्ती रही है। वीडी शर्मा ने कहा लगातार राहुल गांधी की यात्रा में राहुल गांधी कांग्रेस और उनके लोग जो कर रहे हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। यह साफ तौर पर भारत तोड़ो यात्रा है। राहुल गांधी ने इंदौर की सभा में कहा कि चीन की सेना से ज्यादा खतरा GST और नोटबंदी कानून है। दुर्भाग्य की बात है कि आप एक दिन पहले बाबा साहब अंबेडकर के जन्मभूमी पर जाते हैं। वहीं उनके बनाए संविधान के कानून का मखौल उड़ा रहे है। शर्मा ने कहा मैं तो पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी जी आपका चीन से इतना प्रेम क्यों है। मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि कांग्रेस का चीन से बड़ा पुराना नाता है। उनकी बड़ी पुरानी दोस्ती रही है। वीडी शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जब वाणिज्यकर मंत्री थे। तब उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन को लाभ दिलाने के लिए चीन को मदद की थी। वो हम सब लोगों ने पूरे देश ने इस बात को देखा है। संसद के अंदर उनकी आदत रही है कानून का मखौल उड़ाना। कांग्रेस की सरकार में में उन्हीं के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय में बिल को संसद के अंदर फाड़ दिया गया। बिल फाड़ना फेंक देना अब वो सामान्य है कि असामान्य है। इस प्रकार की घटना भी इस देश के अंदर एक जिम्मेदार सांसद करते हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |