Advertisement
मध्यप्रदेश के सतना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने बदला लेने के लिए परिवार की सात साल की बच्ची को अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और गला दबाकर मार डाला। दस दिन बाद जंगल में कंकाल मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव की है। बताया गया कि गांव में रहने वाले एक परिवार की सात वर्षीय बेटी 17 नवंबर से लापता थी। परिजनों ने सभापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लगातार उसे तलाश किया जा रहा था। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पड़ोस में रहने वाले राजेश रजक पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया गया। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई। पुलिस का शक गहराने पर सख्ती से पूछताछ की गई। तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
राजेश ने पुलिस को बताया कि बदला लेने नीयत से उसने सात साल की बच्ची का अपहरण किया था। उसने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया फिर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से करीब दस किलोमीटर दूर बुंदेला पुरवा जंगल पहुंची तो वहां बच्ची का कंकाल मिला। उसका शव जानवर खा चुके खे। रीवा से पुलिस की फॉरेंसिस टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पोस्टमार्टम के लिए कंकाल को रीवा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। राजेश ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और पड़ोसी पत्नी से मिलने आता था। उसके साथ कई अंजान लोग भी आते थे। पड़ोसी के घर शराब पार्टी होती थी। इसलिए राजेश पड़ोसी से नाराज था। वह उससे बदला लेना चाहता था। राजेश ने बताया कि पड़ोसी के दो लड़के और एक लड़की थी। सात साल की मासूम से पड़ोसी ज्यादा प्यार करता था। ऐसे में आरोपी राजेश ने पड़ोसी से बदला लेने मासूम को चुना। एक दिन मौका पाकर वह बच्ची को विरसिंहपुर बाजार घुमाने का लालच देकर घर से लाया और फिर जंगल ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजेश पर अपहरण, दुष्कर्म, हत्या सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |