Advertisement
राहुल गांधी की यात्रा में रेड कारपेट बिछाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने निशाना साधा। शर्मा ने कहा वो रेड कारपेट कल्चर के ही हैं। ये पदयात्रा तो केवल दिखावा है। हकीकत में कल्चर तो उनका रेड कारपेट कल्चर ही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की बाबा साहब अंबेडकर के महू में उस भूमि पर आप गए। जो भूमि त्याग बलिदान और तपस्या की भूमि है। बाबा साहेब अंबेडकर ने यहां अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया। लेकिन राहुल गांधी जी आपके मन के अंदर तो कॉर्पोरेट कल्चर है। आप दिखावा करते हैं बाबा साहब अंबेडकर के लिए आपके दल कांग्रेस ने , आपके परिवार के लोगों ने जो किया। कल पूरे देश के अंदर वह ट्रेंड किया है। गांधी परिवार ने किस प्रकार से बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित किया। किस प्रकार से उनको इस देश के अंदर रोकने का प्रयास किया गया। और आप वहां जाकर के दिखावा करने का प्रयास करते हैं। शर्मा ने कहा रेड कारपेट कल्चर ही कांग्रेस की पहचान है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |