Advertisement
श्रद्धा हत्याकांड की कई कड़ियां अभी तक उलझी हुई हैं। जैसे उसकी डेडबॉडी का सिर अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा आरोपी आफताब पुलिस को कई सवालों के जवाब गोलमोल दे रहा है। आफताब से राज उगलवाने के लिए पुलिस ने अब उसके नार्को टेस्ट की पूरी तैयारी कर ली है। आफताब से टेस्ट के दौरान ये सवाल पूछे जा सकते हैं। दिल्ली के अम्बेडकर अस्पताल में सोमवार (21 नवंबर) को उसका नार्को टेस्ट होने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस ने आफताब के नार्को टेस्ट की वीडियोग्राफी के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को रिक्वेस्ट भेजी है। दरअसल, नार्को टेस्ट के दौरान FSL की टीम मौजूद रहती है। टेस्ट की वीडियोग्राफी भी FSL की टीम ही करती है। 1. आपका पूरा नाम क्या है? 2. आपकी जन्म तिथि क्या है? 3. आप कहां के रहने वाले है? 4. आपके घर का पता क्या है? 5. आपके माता-पिता का नाम क्या है? 6. आप किस प्रोफेशन में हो? 7. कितने मोबाइल नम्बरों का इस्तेमाल करते हो? 8. क्या श्रद्धा वाल्कर को जानते हो? 9. श्रद्धा कहां कि रहने वाली थी? 10. दोनों की मुलाकात कहां हुई थी? 11. कैसे जानते हो श्रद्धा को? 12. क्या तुम्हारा श्रद्धा के घर आना-जाना था? 13. दोनों के रिश्ते कैसे थे? 14. दोनों कब से एक साथ रह रहे थे? 15. क्या श्रद्धा के घर वाले दोनों के रिश्ते से खुश थे? 16. क्या आपके घर वाले दोनों के रिश्ते से खुश थे? 17. मुंबई में आप दोनों कहां रहते थे? 18. क्या आपने मुंबई में नवंबर 2020 में श्रद्धा के साथ मारपीट की थी? 19. मारपीट की वजह क्या थी? 20. मुंबई से निकलकर सबसे पहले कहां गए? 21. दिल्ली कब पहुंचे? 22. दिल्ली में कहां-कहां पर रहे? 23. महरौली के घर में किस दिन शिफ्ट हुए? 24. तुमने श्रद्धा की हत्या कब और कहां की? 25. 18 मई को क्या हुआ था? 26. क्या तुम दोनों का झगड़ा हुआ था? 27. झगड़ा किस बात पर हुआ था? 28. कमरे में क्या हुआ था? 29. तुम गुस्सा क्यों हुए थे? 30. तुमने श्रद्धा की हत्या घर में कहां की? 31. क्या तुमने उस दिन नशा किया हुआ था? 32. हत्या कैसे की? 33. श्रद्धा की हत्या के बाद तुमने क्या किया? 34. क्या तुमने लाश को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया? 35. क्या तुमने लाश के टुकड़े किए? 36. लाश के कितने टुकड़े किए और किस हथियार का इस्तेमाल किया? 37. श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के लिए हथियार कहां से खरीद कर लाए थे? 38. क्या लाश के टुकड़े करने के लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल किया था? 39. श्रद्धा की लाश के टुकड़े कहां-कहां पर फेंके? 40. क्या कत्ल में कोई और भी शामिल था? 41. क्या इससे पहले भी श्रद्धा का कत्ल करने की कोशिश की थी? 42. श्रद्धा का मोबाइल फोन कहां फेंका है? 43. हत्या वाले दिन तुमने और श्रद्धा ने जो कपड़े पहने थे वह कहां पर हैं?44. तुमने हथियार कहां पर फेंका?
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |