Advertisement
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान वे एक किसान के खेत में पहुंचे और खेती का मुआयना किया। वहीं पटेल ने किसान को प्राकृतिक खेती करने के लिए बधाई दी। और किसानों ने प्राकृतिक खेती करने का संकल्प भी लिया। कृषि मंत्री पटेल इन दिनों गुजरात में है। और पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर कारपेट बॉम्बिंग मिशन के तहत गुजरात विधानसभा के चुनावो में चुनावी मोर्चा संभाल रहे हैं। चुनावी व्यस्तता के बीच उनके अंदर का किसान एक अनुभवी विशेषज्ञ के रूप में दिख ही जाता है। नर्मदा जिले के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री पटेल अचानक एक किसान के खेत में पहुंचे। जहां उन्होंने खेत में लगी सब्जी- भाजी की फसलों का जायजा लिया। उन्होंने अपने हाथों से बरबटी को तोड़ा और बरबटी का स्वाद चखा। मंत्री पटेल ने किसान को प्राकृतिक फसल करने के लिए बधाई दी। वहीं किसान ने मंत्री पटेल से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने चैनलों पर आप की खबरें देखी हैं। जिसमें आप मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों के बीच अभियान चलाए हुए है। किसान ने कहा आप मेरे खेत में आए मुझे अच्छा लगा किसान ने देश में प्राकृतिक खेती को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के उठाए जा रहे कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी चाहते हैं कि हमारे देश का किसान कृषि क्षेत्र में समृद्धशाली हो और खेती किसानी लाभ का धंधा बने।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |