Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कच्छ,मोरबी,कालियाबिड और भुजपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। और कहा कि ये कांग्रेस और आप देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे। ये केवल झूठे वादे करने वाले लोग हैं। हालत यह है कि यहाँ भी अब कांग्रेस में बचा क्या है। यहां के रिजेक्टेड माल को लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा पुराने कांग्रेसी अंदर बैठे -बैठे कुसमुसा रहे हैं। कांग्रेस की हालत यह हो गई है,कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। कांग्रेस शहीदों का अपमान करती है। कांग्रेस की सरकार रही तो हमें यही पढ़ाया गया देश को आजादी नेहरू जी ने दिलाई। और किसी को याद ही नहीं करते थे। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी कल्पवृक्ष हैं जो जरूरत है वही मिलेगा। केजरीवाल बबूल का पेड़ है केवल कांटे ही मिलेंगे। और राहुल बाबा खरपतवार हैं, ये फसल ही खराब कर देंगे। राहुल गांधी ने स्वतंत्र वीर सावरकर का अपमान किया है। जिन्हें काला पानी की 2 जन्म की सजा मिली थी। जिन्होंने कालापानी की सजा काटी। देश के लिए सब कुछ लुटा दिया ऐसे स्वतंत्र वीर सावरकर का तुम अपमान करते हो। राहुल गांधी और कांग्रेसियों ये देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |