Advertisement
रीवा में एक हादसा हो गया जिसमे एक बस ट्रक से जाकर भीड़ गई। जिसमे दो लोगों की मौत हो गई वहीं 28 घायल हैं। बताया जा रहा है कि अनूपपुर जिले से 40 यात्रियों को लेकर यूपी के प्रयागराज जा रही बस की बुधवार तड़के 3.30 बजे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार बस के आगे गिट्टी से भरा हुआ ट्रक जा रहा था। तभी एक ब्रिज की चढ़ाई पर ओवरलोड ट्रक धीमे होकर अचानक रुक जाता है। जिसके बाद तेज़ रफ़्तार बस अपना नियंत्रण खो देती है और ट्रक में जाकर घुस जाती है। इस हादसे में ड्राइवर समेत एक यात्री की मौत गई। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे करीब 30 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पहले गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 28 लोगों में 8 गंभीर घायलों को रीवा रेफर किया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बस का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |