Advertisement
राजगढ़ से एक खबर सामने आयी है। जहां एक माँ अपने 8 महीने के बेटे के साथ कुँए में कूद गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पसोतमोरटम के लिए अस्पताल भेज दिए। वहीं मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी की हत्या कर उसे कुएं में फेंका गया है। उनका कहना है कि ससुरालवाले उसके बच्चों को उसके पास नहीं रहने देते थे। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल में जुड़वा बच्चों का बंटवारा सा कर दिया गया। एक बच्चा बेटी इंदिरा के पास रहता तो दूसरे को उसकी सास अपने पास रखती थी। इस बात को लेकर बेटी की कई बार उनसे बहस भी हुई थी। दूसरे बेटे को भी अपने पास रखने की बात कहने पर वे उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर बेटी को बुरी तरह से पीटा भी था। रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर इंदिरा डिलीवरी के 15 दिन बाद ही बच्चों को ससुराल में छोड़कर पिता के घर आ गई थी। उसने राजगढ़ कोतवाली पहुंचकर पति और सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवाया था।जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे इंदिरा बाई तंवर (22) का ससुराल में विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह काफी गुस्से में थी। रात में मौका मिलते ही उसने अपने 8 महीने के बेटे कुश को गोद में उठाया और घर के पास स्थित कुएं की ओर चली गई। यहां वह बेटे के साथ कुएं में कूद गई। पत्नी और बेटे के नहीं दिखने पर पति ने मां-बाप के साथ मिलकर उन्हें खोजना शुरू किया। लेकिन जब तक उसे खोजै तब दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मां-बेटे के शव कुएं में मिले हैं। पीएम करवाया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप हुए हैं। बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |