Advertisement
दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। आपको बता दें की दिल्ली में एक युवती श्रद्धा का उसके प्रेमी आफताब ने मर्डर कर दिया। और उसकी लाश के 35 टुकड़े करके अलग अलग जगह फेक दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपी के साथ लाश के टुकड़े जुटाने जंगलो में घूम रही है। वहीं श्रद्धा के बारे में जानने के लिए उसके दोस्तों से बाद की गयी तो कई खुलासे भी हुए हैं। श्रद्धा के एक दोस्त ने बताया की मुंबई की रहने वाली श्रद्धा ने मास मीडिया की पढ़ाई की थी। कॉलेज में दोस्त उसे 4जी गर्ल कहकर बुलाते थे। वह हमेशा हंसती रहती थी। पिक्सी कट बाल होने की वजह से उसकी अलग पहचान भी थी। उसने अपने दोस्तों को आफताब के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताया था। श्रद्धा के दोस्त क कहना था कि हमें कभी ये नहीं लगा कि वह आफताब को लेकर कभी इनसिक्योर रही हो। शुरुआत में उनका रिश्ता खूबसूरत था। बाद में आफताब मारपीट करने लगा। उसके बाद वह बहुत अकेली रहने लगी। वह मुंबई से गई थी, तो बताया गया कि जॉब करने के लिए जा रही है। इससे ज्यादा किसी को पता नहीं था।
श्रद्धा के दोस्त ने बताया कि श्रद्धा अपनी मां के बहुत करीब थी। एक साल पहले उनका निधन हो चुका है। वह अपने पिता के बहुत नजदीक नहीं थी। उसके बाद शायद वह बहुत अकेली हो गई थी। अब ऐसा लगता है कि आफताब ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया। या उसका कोई और मकसद भी रहा होगा। उसने लाश के 35 टुकड़े किए। हम ये यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि कोई इंसान अकेले ऐसा कर सकता है,वहीं श्रद्धा के पिता ने भी बताया की श्रद्धा ने 2019 में उसके और आफ़ताब के लिवइन रिलेशन के बारे में बताया था। जिसका उन्होंने विरोध भी किया था। लेकिन श्रद्धा का कहना था की वह 25 साल की है और अपने डिसीजन खुद लेने में सक्षम है। वह अपना अच्छा बुरा जानती है और जो भी फैसले लेगी सोच समझकर और सही लेगी। इसके बाद श्रद्धा चली गयी। श्रद्धा के पिता ने बताया की यदि उस समय श्रद्धा हमारी बात मान जाती तो शायद उसकी जान बच जाती।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |