Advertisement
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता अब कन्हैया कुमार तक आ गई है,यह बात एकदम सही है। वैसे भी राहुल गाँधी सबसे पहले जेएनयू में टुकड़े टुकड़े गैंग के सरगना कन्हैया से ही मिलने गए थे। और यह यात्रा भी कन्हैया कुमार की ब्रांडिंग के लिए रखी गई है। और यात्रा का नाम रखा है भारत जोड़ो यात्रा। इस यात्रा का उद्देश्य फलीभूत होता दिख रहा है। उन्होंने दिल्ली में हुई युवती श्रद्धा की हत्या पर कहा कि हत्या की यह घटना बोहत पीड़ादायी है। लेकिन उस पर भी कांग्रेस के आला नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं फूटा। इतने विचलित कर देने वाले प्रसंग पर भी किसी ने कुछ नहीं बोला। यह कांग्रेसियों की मानसिकता का परिचायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कांग्रेसी खुद ही कर रहे हैं। गुजरात में चुनाव के विषय में उन्होंने कहा गुजरात में हमको बहुमत मिलने वाला है। राहुल गांधी यदि गुजरात जाते हैं। तो हमें दो तिहाई बहुमत मिलेगा।
गृहमंत्री मिश्रा ने दुष्कर्म के मामलों पर कहा कि मध्य प्रदेश में दुष्कर्मियों को फांसी देने का कानून बनाया है। अब तक 38 मामलों में सजा हो चुकी है। धर्मान्तरण मामले में उन्होंने कहा। रायसेन और दमोह दोनों ही जगहों के धर्मांतरण की शिकायत मिली है। दोनों मामलों की जांच की जा रही हैं। मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कस्ते हुए कहा कि विधायकों से मिलने की शुरुआत कमलनाथ ने की थी। जब जब कमलनाथ बोलते हैं ,तब तब कांग्रेस टूट जाती है। पेसा एक्ट पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के बिच्छू वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ,वह उन लोगों के लिए कहा है जिनसे वे घिरे हुए हैं। मिश्रा ने कहा हमने 6 हजार आरक्षकों की भर्ती कर ली है। जल्द ही 7 हजार 500 आरक्षक और भर्ती किए जाएंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |