Advertisement
मध्यप्रदेश के भिंड में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्या करने के बाद युवक का शव साड़ी से बांधकर खींचा। और शव घर के पीछे फेक दिया। पुलिस ने बताया की रात करीब दो बजे पुलिस के डायल हंड्रेड पर सिकरौंदा गांव की एक विवाहिता रामकली ने फोन किया। महिला ने पुलिस को बतायाकि मेरे पति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां टिंकू उर्फ कृष्णपाल सिंह पुत्र हुकुम सिंह केवट का शव उसके घर के पीछे गली में पड़ा था। मृत के सिर पर चोट थी। उसके दोनों हाथ साड़ी से बंधे हुए थे। शव को साड़ी से बांधकर खींचकर अज्ञात आरोपी फेंकने जा रहे थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसे गांव की गली में अज्ञात लोगों की आहट मिली। इस पर उसने आवाज लगाई। इसी समय अज्ञात आरोपी शव को गली में छोड़कर भाग खड़े हुए। अज्ञात बदमाशों के भागने के बाद टिंकू के मर्डर की जानकारी गांव वालों को लगी। घटना के बाद मृतक के परिवार जन व मोहल्ले वासी भी मौके पर आ गए। इसके साथ ही पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पत्नी का कहना है कि रात में घर के अंदर सो रहे थे। अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। और मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलश में जुट गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |