Advertisement
मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक रेसॉर्ट में एक लड़की का शव रजाई में लिपटा हुआ मिला। उसका गला और कलाई कटी मिली थी। इस घटना से पूरे रेसॉर्ट के स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। लड़की की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। वह दो दिन पहले एक युवक के साथ यहां आई थी। जिस मेखला रिसॉर्ट में लड़की की लाश मिली वह शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर न्यू भेड़ाघाट रोड पर है। उसकी शिनाख्त शिल्पा झारिया के रूप में हुई है। वह शहर के पास के ही एक गांव की रहने वाली थी और जबलपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पुलिस अब लड़की के साथ आए युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने कमरा लेने के लिए जो आईडी जमा कराई थी, वो फर्जी थी। फिलहाल पुलिस रिसॉर्ट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज लेकर लड़की के साथ आए युवक को तलाश रही है। युवक ने रिसॉर्ट में जो आईडी जमा कराई, उसके मुताबिक वह गुजरात का रहने वाला है, उसकी लास्ट लोकेशन देवास में मिली है। शिल्पा निवासी भोखा देवरी गांव 3 साल से जबलपुर के गोरखपुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की तलाश में जुट गयी है। और लड़की के साथ आने वाले लड़के की तलश भी की जा रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |