Advertisement
मध्यप्रदेश के दतिया में श्रद्धालुओं से भरा ट्रेक्टर ट्रॉली नदी में गिर गए। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 28 लोग सवार थे। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी वही 18 घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। फ़िलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की जिस पुल से यह हादसा हुआ वह बारिश के दौरान बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। दतिया तहसीलदार ने बताया कि भिंड जिले के दबोह के रहने वाले बादशाह कुशवाह अपने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के लोगों के साथ रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। वापसी में शाम करीब साढ़े 7 बजे दतिया जिले के सेवड़ा में सिंध नदी के छोटे पुल से उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। 15 लोग आधे घंटे तक ट्रॉली के नीचे दबे रहे। घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। और घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पर गृहमंत्री मिश्रा ने भी ट्वीट करते हुए दुःख व्यक्त किया है
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |