Advertisement
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना अधूरा रह गया। दिग्विजय बुजुर्ग नेता है। वो किसी के साथ भी डांस कर सकते हैं। अब फिटनेस का दौर है तो दिग्विजय को भी फिटनेस तो दिखानी पड़ेगी। इस मौके पर उन्होंने कमलनाथ और राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा। गृह मंत्री मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ को किसान और बेरोजगार से झूठ बोलने के लिए खेद पत्र जारी करना चाहिए की उन्होंने उस समय के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से झूठ बुलवा लिया। राहुल गाँधी ने ही कमलनाथ से किसानों का कर्ज और बेरोजगारों का रोजगार वादा किया था। राहुल मध्यप्रदेश में आने से पहले किसान और नौजवान से माफ़ी मांगे।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा राहुल की यात्रा का ध्येय पहले दिन से ही नहीं था। बदलने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है। वहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह के डांस पर कहा कि दिग्विजय सिंह किसी के साथ भी डांस कर सकते हैं। उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की मंशा तो पूरी हुई नहीं। अब राहुल की फिटनेस की बात पर वे डांस कर रहे हैं। अच्छा है बुजुर्गों को ऐसा करते रहना चाहिए। मिश्रा ने कहा विधानसभा सत्र सार्थक चर्चा के लिए होती हैं। हल्ला करने के लिए नहीं विपक्षी मुख्यमंत्री का भाषण भी सत्र में नहीं सुनते हैं। मिश्रा ने शिवपुरी मर्डर के मामले में कहा मुख्य आरोपी और लड़की के पिता सुरेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा टीटी नगर के अपराधियों का वीडियो संज्ञान में आया है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा रासुका की कार्रवाई की जाएगी।इन अपराधियों के जमानत दरों के विरुद्ध भी कार्यवाही होगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |