Advertisement
मध्यप्रदेश सरकार के लगातार कर्ज लेने पर कांग्रेस भाजपा सरकार को घेर रही है। जिसपर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है। उन्होंने झूठ बोलकर अपनी सरकार बनाई थी। जो 15 महीने में ही चली गई और इन 15 महीनों में कांग्रेस ने एक भी विकास की ईट नहीं लगाई। देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार झूठ बोलकर बनायीं थी। उन्होंने अपने 15 महीनों में कुछ नहीं किया। जिसका परिणाम यह रहा कि उन्ही की पार्टी के वरिष्ठ नेता इस्तीफा देकर भोजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस विचार करके बताये कि उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कितना कर्ज़ा लिया था और उससे कितने विकास के काम किये। उन्होंने कहा कर्ज़ा लेना कोई बुराई नहीं है हर सरकार कर्ज़ा लेती है। एक नियम और प्रक्रिया से कर्ज़ा लिया जाता है। और उसे चुकाया भी जाता है।
वित्तमंत्री देवड़ा ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज के मार्गदर्शन में प्रदेश की सरकार अच्छी चल रही है। कर्ज़ा लिया है तो सड़कें बना रहे हैं। तालाब बना रहे हैं ,स्कूल खोल रहे हैं , विकास के काम हो रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों के लिए योजनाएं बना रही है। जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी जा रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर देवड़ा ने कहा कि कोंग्रेसी दो दिन रहे या दस दिन रहे पार्टी तो वही कांग्रेस पार्टी रहेगी जिसने जनता के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए क्या फर्क पड़ता है की वो 10 दिन रुके या 15 दिन कांग्रेस को मध्यप्रदेश की जनता भी जानती है। और पूरे देश की जनता भी जानती है। लोगों का कांग्रेस पार्टी से विश्वास उठ चुका है। जनता को पता है कि जब जब भाजपा की सरकार बनी है चाहे वो राज्य में हो या देश में हो तब तब विकास के कार्य हुए है। इसलिए जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |