Advertisement
मध्यप्रदेश के दमोह में माँ और दो मासूम बेटियों के शव फंदे पर लटके मिले। मामला शहर के जटाशंकर कॉलोनी का है बुधवार शाम करीब 7 बजे महिला और उसकी दो बच्चियों के शव फांसी पर झूलते हुए मिले।पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों के शवो को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार लता रजक अपनी 4 साल की बेटी इशिका और 2 साल की बेटी रिया के साथ रहती थी। मृतका रिया के माता पिता ने अपने दामाद पर तीनो की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की उनका दामाद उसकी दोनों बेटियों से खुश नहीं था। माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी के 2 बेटियां थी, जिससे उनका पति नाखुश रहता था। इसलिए वह उनकी बेटी से मार पीट भी करता था। उसी ने उनकी बेटी और दोनों नातिनों को फांसी पर लटका दिया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का पति घर से गायब है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामले का खुलासा पति के मिलने के बाद ही होगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |