Advertisement
मुरैना से एक बड़ी घटना सामने आई है। नूराबाद थाना इलाके में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार देर रात 1 बजे हुआ बोलेरो और डंपर में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है की बोलेरो में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। जिनमे से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं बाकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की पूरी बोलेरो के परखच्चे तक उड़ गए। एक ही परिवार के पांच लोगों की अर्थियां देख हर किसी की आंख में आंसू आ गए। अंतिम विदाई में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। जानकारी के अनुसार बतौली गांव के लोग ग्वालियर अपने रिश्तेदारों के बेटे दीपू को देखने गए थे। दीपू ने जहर खा लिया था। वह ग्वालियर के जय आरोग्य अस्पताल में भर्ती हैं। हाईवे पर बोलेरो को सामने से आ रहे ट्राले टक्कर मार दी, इतने में पीछे से आ रहा डंपर बोलेरो में घुस गया। पुलिस ने बताया की एक ही डंपर ने टक्कर मारी है। वह डंपर गलत साइड से आ रहा था। चालक फरार है। बोलेरो को भूपेन्द्र गुर्जर चला रहा था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव वालों का कहना है कि बोलेरो को दो वाहनों ने टक्कर मारी है। ट्राले ने आगे से और डंपर ने पीछे से टक्कर मारी है। यही वजह है कि बोलेरो दोनों तरफ से पिचक गई। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |