Advertisement
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार के कर्ज लेने पर कमलनाथ के सवाल उठाने पर कहा की भाजपा की सरकार सिर्फ और सिर्फ विकास के लिए लोन ले रही है। किसानों के लिए कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में 15 हजार करोड़ का लोन लेकर सलमान खान और जैकलीन पर खर्च करने की तैयारी में थे। इन्हे कर्ज पर सवाल खड़े करने का अधिकार नहीं है। इन्होने बेरोजगारों को धोखा दिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कर्ज के सवाल पर कहा कि भाजपा की सरकार विकास के लिए लोन ले रही है। कर्ज किसानों के लिए ले रही है। उन्होंने कहा इस तरह के सवाल कमलनाथ को उठाना शोभा नहीं देता। कमलनाथ 15 हजार करोड़ का लोन लेकर सलमान खान और जैकलीन पर खर्च करने की तैयारी में थे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह की पीड़ा अजीब है। कमलनाथ ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने दिया दूल्हा बनकर तैयार खड़े हुए थे। कमलनाथ घोड़ी खोल कर ले गए। बड़े भाई और छोटे भाई की भूमिका यूं ही चलती रहेगी दोनों एक दूसरे के खिलाफ और एक दूसरे के साथ खड़े हैं।
कांग्रेस की आरक्षण बचाओ यात्रा पर मिश्रा ने कहा चुनाव आते ही कांग्रेस को आरक्षण, एससी/एसटी के मतदाताओं की याद आ जाती है। चुनाव के समय ही उनके लिए यात्रा निकालने का आयोजन कांग्रेस करती है। चुनाव खत्म होते ही वह इन सब मुद्दों को भूल जाते हैं। मतदाता समझदार हो गया है। अब कांग्रेस को वोट नहीं मिलने वाला। कांग्रेस के प्रकोष्ठ पर उन्होंने कहा जिस तरीके से कांग्रेस के 40 प्रकोष्ठ का हश्र हुआ है उसी तरीके से इस प्रकोष्ठ का भी हश्र होने वाला है। नरोत्तम मिश्रा ने खंडवा में दुष्कर्म की घटना पर कहा यह बहुत दुखद घटना है। बच्ची को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। अभी इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। मिश्रा ने कहा समाज के अंदर विकृत मानसिकता है। समाज को जागरूक होना पड़ेगा सरकार ने फांसी का कानून बनाया है। सुप्रीम कोर्ट के टू फिंगर टेस्ट पर उन्होंने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के मामलों में टू फिंगर टेस्ट को लेकर गाइडलाइन जारी की है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |