Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कभी बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.76 प्रतिशत रही। बीमारू से सुचारू और अब आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों से यही प्रार्थना है कि प्रदेश की प्रगति और विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। आइये समृद्ध विकसित और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हम तेजी से आगे बढ़ें।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और राज्य की खुशहाली और उन्नति की कामना की है। राज्यपाल ने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश निर्माण संकल्प को पूरा करने में सहयोग के लिए नागरिकों का आह्वान किया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों से कहा है कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश निर्माण के लिए सर्वस्व अर्पण की भावना के साथ एकजुट होकर विकास के लिए कार्य करना होगा। हमें प्रदेश के लिए जीना है, काम करना है, इस भावना के साथ किये गये छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला सकते हैं। उन्होंने कहा है कि निष्ठा और ईमानदारी के साथ रोज के कामकाज करते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति राज्य की उन्नति में योगदान दे सकता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |