Advertisement
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हत्या मामला सामने आया है। एक युवान ने अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मरकर हत्या कर दी। हत्या की वजह महज ये थी की आरोपी युवक को उसके दोस्त से आठ हज़ार रूपए वापस लेने थे। लेकिन उसका दोस्त काफी समय से पैसे नहीं लौटा रहा था। जिसके कारण गुस्से में युवक ने दोस्त को बात करने के बहाने बुलाकर गोली मार दी। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव कॉलोनी की है। मृतक विकास यादव नगर निगम में क्लर्क था। और घटना के वक़्त वह घर पर अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहा था। इस दौरान उसके दोस्त मंतोष उर्फ बृजेश झा का फ़ोन आया और उन दोनों की फ़ोन पर ही बहस होने लगी। मंतोष ने उसे बाहर बुलाकर बात करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। मंतोष ने कहा- जरूरी बात करनी है। उसके बार-बार कहने पर वह घर के बाहर निकला। पति के पीछे पत्नी भी बाहर आ गई। विकास के पास आते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मंतोष ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। जिसके बाद घायल विकास को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |