Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों और बहनों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। जहाँ स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को आर्थिक उन्नयन के अवसर दिए गए हैं, वहीं लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएँ बेटियों के लिए वरदान बनी हैं। मुख्यमंत्री चौहान आज कोल्लम में अमृतपुरी आश्रम के 17वें वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने अमृतपुरी आश्रम में माता अमृतानंदमयी (अम्मा) से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कन्या जन्म को प्रोत्साहित किया गया है। प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ हैं। इन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आमजन की सेवा के लिए सक्रिय है। राग, द्वेष भूल कर सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों और शास्त्रों का एक ही सार है। प्रत्येक व्यक्ति में परमात्मा के दर्शन किए जा सकते हैं। सृष्टि के कण-कण में परमात्मा विराजमान हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा था- सिया राम में सब जग जानी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहाकि अम्मा प्रेम, करूणा और दया की मूर्ति हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा करती हैं। कहा भी गया है कि आप दीन-दुखियों की आँखों में देखें तो साक्षात ईश्वर के दर्शन होंगे। सचमुच अम्मा भी अमृत हैं। वे कई लोगों को नया जीवन दे रही हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |