Advertisement
मध्यप्रदेश के इंदौर में 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं ने ज़हर खा लिया। जिनमें से दो की मौत हो गयी और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की तीनो स्कूल से बंक मारकर रीजनल पार्क गयी थी जहां उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया की राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क की यह घटना है। यहां पजहां लक उर्फ पायल (16) पिता सतीश, पूजा (16) और आरती पिता सतीश ने शाम करीब साढ़े सात बजे जहर खा लिया। तीनों को लगभग आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। पूछताछ के दौरान पलक ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। वहीं पूजा ने बताया की उसने अपने परिवार से परेशान होकर जहर खाया है। और दोनों को जहर खाता देख तीसरी छात्रा आरती डर गई। उसने भी जहर खा लिया। यहां हालत बिगड़ने पर पूजा और पायल की रात करीब 10 बजे के मौत हो गई। जबकि आरती का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरती के पिता से भी पूछताछ की है उन्होंने बताया की वह बेटी को सुबह आठ बजे के लगभग मार्डन स्कूल आष्टा में छोड़कर आए थे। यहां वह 12वीं की पढ़ाई करती है। इसके बाद वह खेत पर चले गए थे। उन्हें पायल और पूजा के बारे में जानकारी नहीं है। दोनों आरती के साथ ही स्कूल में पढ़ाई करती है।स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली तीनों छात्राएं पढ़ाई में बहुत होशियार थीं। तीनों का दसवीं का परीक्षा परिणाम 70% से ऊपर रहा है। वे शुक्रवार को स्कूल पहुंची थी। यूनिफार्म नहीं पहनकर आने पर गार्ड ने दो छात्राओं को रोका तो तीसरी भी उनके साथ वापस लौट गई। यहां से तीनों इंदौर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |