Advertisement
23 अक्टूबर रविवार की दोपहर राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर एक हादसा हो गया। जहां ब्रेकफेल होने के कारन एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। और पिकअप से आगे चल रही कार को टक्कर लगी। जो खायी में जा गिरी। वहीं पिकअप में सवार 25 लोग घायल हो गए और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना से बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। घायलों में 9 को ज्यादा चोट की वजह से जिला अस्पताल धार रैफर किया गया है। वहीं कार में बैठी 2 महिलाओं को भी इंदौर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बंजारी तहसील नालछा के लोग एक पिकअप में बैठकर अस्थि विसर्जन धार्मिक कार्य के लिए महेश्वर जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। एक ट्रक के ब्रेकफेल हो गए जसके कारण वह अनियंत्रित हो गया। और आगे जा रही पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप के आगे भी एक कार जा रही थी जो की पिकअप से धक्का लगने की वजह से खायी में जा गिरी। बाद में एसडीएम भूपेंद्र सिंह रावत और नायब तहसीलदार केसिया सोलंकी भी असपताल पहुंचे और घायल मरीजों की जानकारी लेकर उचित व्यवस्था की बात की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |