Advertisement
धनतेरस पर सभी कुछ ने कुछ खरीद कर अपने घर लाते है। लोग अपने घरों में सोना ,चांदी ,या बर्तन खरीद कर लाते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी धनतेरस पर बर्तन ख़रीदे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल एवं कार्तिकेय चौहान के साथ रोशनपुरा चौराहा पहुँचकर धनतेरस के अवसर पर खरीददारी की। उन्होंने शगुन स्वरूप एक चाँदी का सिक्का, पूजा की थाली और बर्तन खरीदा। मुख्यमंत्री चौहान ने जाएका पान भंडार की दुकान पर पान भी खाया। मुख्यमंत्री चौहान ने बाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए आये सभी नागरिकों से भेंट कर धनतेरस की शुभकामनाएँ भी दी। नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ सेल्फी भी ली।मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि गरीब और जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण जो बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं, उनके साथ मैं दीपावली का पर्व मना कर खुशियाँ बाटूंगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |