Advertisement
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा राहुल गांधी में भी राम हैं। बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा राहुल गांधी में भी राम बसते हैं। उन्होंने यहां तो देश के कण कण में भगवान राम हैं। ये अलग बात है कि कांग्रेस राम के अस्तित्व को ही नकारती रही है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा मैंने लोकसभा का चुनाव पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को हराया है। जिसपर कांग्रेस ने धर्म के नाम पर चुनाव जीतने की याचिका लगाई प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व सीएम उमा भारती के शराब बंदी का भी समर्थन किया। ठाकुर ने कहा प्रदेश पूरी तरह से नशा मुक्त होना चाहिए। मैं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती के शराबबंदी अभियान का समर्थन करती हूं। उन्होंने बहुत सोच-समझकर समाज हित में निर्णय लिया है, हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नशाबंदी के समर्थन में हैं। पार्टी में कोई विरोधाभास नहीं है। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के द्वारा लगाई गई याचिका पर कहा की लोकसभा चुनाव में 3 लाख 64 हजार 822 मतों से जीती हूं..कांग्रेस को यह हजम नहीं हो रहा था। मेरे सामने जो प्रत्याशी खड़े थे वो पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे कांग्रेस ने मेरे चुनाव को चुनौती 8 जुलाई 2019 में हाई कोर्ट में दी थी। कि मैंने धर्म के नाम पर चुनाव जीता मामला कोर्ट में पेंडिंग चल रहा है इसी लिए मैं कुछ ज्यादा नहीं कहूंगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री गृहमंत्री मुख्यमंत्री का नाम लेकर कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |