Advertisement
नगरीय निकाय चुनाव मे मिली ऐतिहासिक सफलता पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा 46 में से 31 नगर पालिका नगर परिषद में भाजपा ने जीत का इतिहास बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, नेतृत्व के प्रति जनता को विश्वास और गरीब कल्याण योजना का इतना व्यापक समर्थन जनजाति क्षेत्र में मिला है। उन्होंने कहा जनजातीय क्षेत्र ने जो समर्थन दिया है। यह वास्तव में प्रधानमंत्री के प्रति और मुख्यमंत्री के प्रति उनका विश्वास है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा 46 नगर निकाय के चुनाव हुए थे। जिसमें 17 नगर पालिका और उन्नतीस नगर परिषद के चुनाव थे। और पूरे चुनाव जनजाति क्षेत्रों के थे।
उन्होंने कहा आज मुझे बताने में इस बात का गर्व है कि बीजेपी ने 46 में से 31 नगर पालिका नगर परिषद में जीत का इतिहास बनाया है। मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के क्षेत्र छिंदवाड़ा में 6 में से 4 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। सोन्सर उनकी लोकल विधानसभा है। वहां 15 में से 14 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के जीते हैं जनजातीय क्षेत्र झाबुआ में बीजेपी ने जीत का इतिहास बनाया है। अनूपपुर में सभी स्थानों पर भाजपा जीती है। ऐसे जनजातीय क्षेत्र में भाजपा ने इन नगर निकाय के चुनाव में जो जीत कर इतिहास बनाया है। यह उन भ्रमों को तोड़ता है जो लोग जनजातीय क्षेत्र के बारे में भारतीय जनता पार्टी के प्रति कई प्रकार की बातें करने का प्रयास करते थे। उन्होंने कहा मैं हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के सभी नेतृत्व को और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |