Advertisement
मध्यप्रदेश के मुरैना में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां पटाखे बना रही एक अवैध फैक्ट्री में आग लग गयी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला बानमौर कस्बे का बताया जा रहा है। जहां एक बिल्डिंग में यह धमाका हुआ। बिल्डिंग के मलबे में कई लोग दब गए। अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला गया है। और इनमें 9 साल की एक बच्ची भी है। जिस बिल्डिंग में यह ब्लास्ट हुआ है, उसके पीछे का घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मकान में कई लोग किराए पर रहते हैं।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग अभी भी बिल्डिंग के मलबे में दबे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मुरैना कलेक्टर बी कार्तिकेय ने बताया कि अभी इस चीज़ की पुष्टि नहीं हुई है की विस्फोट बारूद से हुआ है या गैस सिलेंडर फटने से ।फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। यहां बाहर से लाए गए पटाखों का स्टॉक रखा गया था। पटाखों की पैकिंग चल रही थी। कुछ लोग बारूद से पटाखे बना भी रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे। अब पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम रेस्क्यू ऑपेरशन कर रही है। जांच के बाद सारी बातों का पता चल पाएगा। फ़िलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |